संदीप मेहरा -विशेष संबाददाता

होशंगाबाद ।राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ विकासखंड बनखेड़ी पिपरिया के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 17 मार्च 2018 को पिपरिया SDM श्री मदन सिंह रघुवंशी को ज्ञापन सौंपा |

जिसमें माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार मंडी में समर्थन मूल्य पर खरीदी की जावे समर्थन मूल्य से कम खरीदी पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की गई, ज्ञात हो कि पिपरिया में व्यापारियों के द्वारा धान बहुत कम रेटों में खरीदी जा रही है |

किसानों की मूंग एवं धान की बकाया राशि शीघ्र किसानों को प्रदान की जावे | जिसमें SDM महोदय द्वारा कहा गया कि मूंग की पेमेंट के लिए मंगलवार को ज्यादा से ज्यादा किसान आकर एसडीएम कार्यालय में वेरिफिकेशन करवा लें जिससे शीघ्र पेमेंट हो सके | SDM महोदय द्वारा अश्वस्त कियागया कि किसानों की पेमेंट पूरी की जाएगी लेकिन व्यापारियों ने जो किसानों के नाम पर मूंग खरीदी है उसकी पेमेंट किसी भी हालत में नहीं होगी |

किसानों को गेहूं की नरवाई के लिए शासन द्वारा अनुदान पर रोल मशीन प्रदान की जावे | जिससे किसान नरवाई के रोल बनाकर उनको बेच सके एवं उनकी खरीदी की व्यवस्था शासन द्वारा की जावे व किसानों को नरवाई नष्ट करने के लिए रोटावेटर सहित विभिन्न कृषि उपकरणों को अनुदान पर उपलब्ध कराया जाए |

कृषि कार्य करते हुए और पोसेरा के गरीब किसान रूपसिंह की मृत्यु हो गई है जिसे शासन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जावे व विगत 29 जून 2017 को सांडिया के किसान गुलाब सिंह की आत्महत्या के पश्चात उनके पुत्र के नाम जमीन नहीं आई है जिसे शीघ्र उसके पुत्र के नाम किया जावे |

मटकुली में फौजी पडाव की भूमि पर विगत 20 वर्षों से निवासरत आदिवासीओं को शासन द्वारा मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है | जिसमें गरीब आदिवासी महिला पार्वतीबाई सहित समस्त आदिवासियों को निवास हेतु मकान बनाने के लिए शासन द्वारा भूमि प्रदान की जावे |

SDM महोदय द्वारा अपने स्तर की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आश्वास्त किया गया |

बैठक में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ से प्रदेश कोषाध्यक्ष – नीतिराज सिंह पटेल , संभागीय सह मंत्री – विनोद चौरसिया , जिला अध्यक्ष – श्री लीलाधर सिंह राजपूत , जिला उपाध्यक्ष – मनोहर सिंह पटेल पनारी , जिला उपाध्यक्ष – श्रीकांत पटेल , ब्लॉक अध्यक्ष पिपरिया – शिवराज राजोरिया , ब्लॉक अध्यक्ष बनखेडी – श्री जितेंद्र जी भार्गव , पार्वतीबाई, कु. वर्षा , मंडी सदस्य – संतोष पटेल सहित राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |