संदीप मेहरा पिपरिया

पिपरिया। प्रदेश में हो रही महिलाओ युवतियों के साथ महिला अपराध की घटनाओं की बढ़ती खबरों से दुखी शिवराज जी द्वारा एक्शन के सख्त निर्देशो के बाद आखिरकार आज पिपरिया पुलिस को मनचलो,गुंडो,जुआरियो,सटोरियो,शराबियो के खिलाफ एक्शन में आना पड़ा आज शाम को पिपरिया में पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं sdop पिपरिया के दिशा निर्देश पर स्टेशन रोड थाना पिपरिया पुलिस बल के सड़को पर एक्शन में नजरआये,मनचलो,गुंडो के खिलाफ बस स्टैंड ,पचमढ़ी रोड, तहसील,कोचिंग सेंटर के आस पास बड़ा अभियान शुरू हुआ कुछ स्थानों पर पुलिस ने युवको को दबोचा पूछताछ की,पुलिस की मनचलो,गुंडो,आसामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही जारी हैं।
स्टेशन रोड थाना प्रभारी के पी धुर्वे ने बताया कि अब रोजाना ऐसी कार्यवाही की जाएगी।
आज शाम से रात तक पुलिस का ये एक्शन अभियान महिला सशक्तिकरण महिला जागरूकता के अंतर्गत महिलाओ में असमाजिक तत्वों के डर को खत्म कर महिलाओ बच्चियो को जागरूक बनाना है
पुलिस को सड़को पर एक्शन में देख कई मनचले रफूचक्कर हो गए।साथ ही पुलिस द्वारा ऑटो,बस, रिक्सा,टेक्सी में महिलाओ के लिये टोल फ्री नम्बर 1090 के पोस्टर भी चस्पा किये

जिससे यात्री महिलाओ को आने जाने में छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की जानकारी सीधे प्रसाशन तक पहुच सके।महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता अभियान में मध्यप्रदेश पुलिस हमेशा आपके साथ हैं।