संदीप मेहरा पिपरिया- 8871972050

होशंगाबाद। मंडल बनखेड़ी मैं महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक का विषय मंडल स्तर पर महिलाओं द्वारा कार्यो की योजनाएं बनाना व जानकारी देना था।विषय को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललिता जी पूर्बिया द्वारा संबोधित किया गया। बैठक का संचालन सुश्री दीपिका नामदेव जिला मंत्री द्वारा किया गया। जिसमें महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सविता राजे जी,बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष हेमराज जी मुख्त्यार ,चांदोन मंडल अध्यक्ष महेंद्र जी जूदेव द्वारा भी मार्गदर्शित किया गया ।बैठक में आशा राजे जी, सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीता जीश्रीवास्तव ,जिला कार्यकारिणी सदस्य लीना यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जुबेदा खान ,उपाध्यक्ष निधि नागवंशी ,महामंत्री सारिका जैन कोषाध्यक्ष हीरा पटेल ,मंत्री चांदनी गोस्वामी ,सुनीता मेहरा ,शकुन ठाकुर ,सदस्य -संगीता मेहरा ,आशा राजपूत एवं रमेश पटेल, सुरेंद्र साहू ,रावत जी,पोहप सिंह आदि की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।