होशंगाबाद।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 14 मई को जिले की सभी संगठनात्मक ग्राम पंचायतों में एक साथ बैठक आयोजित की जाएंगी। नगर के कार्यकर्ता भी प्रभारी व प्रवासी कार्यकर्ताओं के रूप में इन बैठकों में सम्मिलित होंगे। भाजपा की ओर से प्रत्येहक पंचायत का प्रभारी भी तय किया गया है जो भाजयुमो की इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।*
*जिला अध्यक्ष प्रांशु राने ने बताया कि मध्यप्रदेश में पहली बार भाजयुमो ने पंचायत स्तर पर समितियां का गठन किया है। 14 मई को एक साथ सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में बैठक होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री भी प्रदेश की एक-एक पंचायतों के प्रभारी रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नवनियुक्त जिला प्रभारी मंत्री श्री जालम सिंह जी पटेल जी के प्रथम नगर आगमन पर हथवास चौराहे पर भव्य स्वागत किया।