संंदीप मेहरा 8871972050

कुशीनगर /भोपाल | पत्रकारों पर हमला पत्रकार पर नहीं बल्कि लोक तंत्र पर हमला है लोकतंत्र की रक्षा के लिए पत्रकारों की सुरक्षा होनी चाहिए मे उसका पक्षधर हु, निष्पक्ष पार दर्शीता के साथ पूरे देश की जनता के सामने सही बात रखने का कार्य जान जोखिम में डालने कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले पत्रकारों को विशेष सम्मान मिलना चाहिए निसंदेह पत्रकार विशेष सम्मान के हकदार हैं, उनको उचित परितोष मिलना चाहिये-यह उदगार उत्तर प्रदेश सरकार के काबिना मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के कुशीनगर में संपन्न राष्ट्रीय महा अधिवेशन में व्यक्त किये|

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावड़िया जी की अध्यक्षता में संपन्न तीसरे महा अधिवेशन के मुख्य अतिथि मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य विशेष अतिथि स्थानीय विधायक त्रिपाठी की मोजुदगी मे लग भग 12 राज्यों के हज़ारों पत्रकारों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलावड़िया जी ने कहा कि abpss पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए संपूर्ण भारत में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे,, जो एक रथ यात्रा के रूप में गुजरात से होकर संपूर्ण भारत में भ्रमण करेंगे
कार्यक्रम का संचालन संगठन महामंत्री राकेश प्रतापसिंह परिहार ने किया इस अवसर पर मध्य प्रदेश से सय्यद खालिद कैस, सरोज जोशी, गजेंद्र खनूजा उर्फ पिंकी, अखिलेश व्यास, गजेंद्र गुप्ता, सुशील पटवा, प्रदीप सोलंकी, मनीष शुक्ला, जमील खान सहित छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, झारखंड, उड़ीसा दिल्ली, बिहार आदि राज्यों के क्रांतिकारी पत्रकारों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून की हुंकार भरी कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह व उनकी टीम के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के अथक प्रयास के फलस्वरूप एक सफल कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ
इस महा अधिवेशन में गुजरात से संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र चौहान कोषाध्यक्ष अजय परमार, शहनाज़ मलिक, बिहार से प्रदेश अध्यक्ष विनोद पाण्डे, मध्यप्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश के अध्यक्ष सैयद खालिद कैस, राष्ट्रीय सचिव सरोज जोशी, झारखंड से सर्वेश तिवारी, छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन सिंन्हा, राष्ट्रीय संगठन महासचिव राकेश प्रतापसिंह परिहार, राष्ट्रीय महासचिव महफूज़ खान ,प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गोर शर्मा, शराफत अली, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव रत्नाकर त्रिपाठी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे थे |