संदीप मेहरा- विशेष संबाददाता

होशंगाबाद।भारतीय जनता पार्टी बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री सत्यनारायण तिवारी ने संभागीय संगठन मंत्री श्री श्याम महाजन, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री हरिशंकर जायसवाल म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक श्री सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी व बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. मधुसुदन भदौरिया की सहमति से बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित की है।
कार्यकारिणी में जिला सह संयोजक के पद पर श्री गोविंद दुबे (गोलू), श्रीमति साधना तेनगुरिया, श्री चंद्रगोपाल भार्गव, श्री आलोक अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री श्री जितेन्द्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्री ब्रजेश शर्मा को नियुक्त किया है।
वहीं जिले के बारह मंडल संयोजकों की नियुक्ति भी की है होशंगाबाद नगर मंडल में संयोजक के पद पर श्री मोहन यादव, होशंगाबाद ग्रामीण मंडल संयोजक श्री प्रेमनारायण चिरगानिया, इटारसी मंडल संयोजक श्री सुनील कुमार पाण्डे, सोहागपुर मंडल संयोजक श्री दिनेश नामदेव, बाबई मंडल संयोजक श्री गिरीश कुमार श्रोती, पिपरिया नगर मंडल संयोजक श्री मनोज शर्मा, पिपरिया ग्रामीण मंडल संयोजक श्री देवेन्द्र पटैल, बनखेड़ी मंडल संयोजक श्री महेश कुमार सोनी, पचमढ़ी मंडल संयोजक डॉ. ओम अग्रवाल, केसला मंडल संयोजक श्री अखिलेश कुमार वाजपेयी, सिवनी मालवा नगर मंडल संयोजक श्रीमति रेखा शर्मा, सिवनी मालवा ग्रामीण मंडल संयोजक श्री सत्यनारायण लौवंशी को नियुक्त किया है। वहीं एक जिला सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति शीघ्र की जाएगी।