भोपाल।आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने जा रही है।इस संभावित फेरबदल में डेढ़ दर्जन जिलों के कलेक्टर प्रभावित हो सकते हैं,साथ ही इंदौर समेत अन्य दो संभाग के आयुक्त भी बदले जाएंगे। इसके अलावा मंत्रालय एवं विभागाध्यक्षों की भी बड़े स्तर पर सर्जरी होना है।अफसरों के तबादले की पूरी तैयारी हो चुकी है। कलेक्टरों की तबादला सूची संभवत: इसी हफ्ते आ सकती है। जिसमें प्रमोटी आईएएस अफसरों को भी कलेक्टरी मिलेगी। सरकार एक सैकड़ा से ज्यादा राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को भी हटाने की तैयारी में है। हालांकि ये तबादले अलग-अलग समय में होंगे। 
प्रशासनिक सूृत्रों के अनुसार कलेक्टरों की जमावट विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होगी।सूत्रा बताते हैं कि 4 साल में पहली बार अफसरों के तबादलों में नेताओं की पंसद भी देखी जा रही है, हालांकि कलेक्टरों की पोस्टिंग नेताओं की पसंद से नहीं होगी, लेकिन छोटे अफसरों के लिए नेताओं की पसंद का भी ध्यान रखा जा रहा है।आईएएस अफसरों के तबादले को लेकर मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान की मुख्य सचिव बीपी सिंह के साथ दो बैठकें अलग-अलग समय में हो चुकी है।तबादला सूची में इंदौर संभागायुक्त संजय दुबे, होशंगाबाद आयुक्त उमाकांत उमराव को भी बदला जा सकता है।इन कलेक्टरों पर लटकी तबादले की तलवार..
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुरैना कलेक्टर भास्कर लक्षकर, भिंड कलेक्टर टी इलैया, ग्वालियर कलेक्टर राहुल जैन, दतिया कलेक्टर मदन कुमार, शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी, छतरपुर कलेक्टर रमेश भंडारी, दमोह कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा, सतना कलेक्टर मुकेश शुक्ला, रीवा कलेक्टर प्रीति मैथिल, शहडोल कलेक्टर नरेश पाल, अनूपपुर कलेक्टर संजय शर्मा, उमरिया कलेक्टर कलेक्टर माल सिंह भेडिया,डिंडौरी कलेक्टर अमित तोमर,सिवनी कलेक्टर गोपाल डाड, छिंदवाड़ा कलेक्टर जेके जैन, बैतूल कलेक्टर शशांक मिश्रा, होशंगाबाद कलेक्टर अवनीश लवानिया, रायसेन कलेक्टर भावना वालिंबे, खरगोन कलेक्टर अशोक कुमार एवं अलीराजपुर कलेक्टर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा पर तबादले की गाज गिर सकती है।उज्जैन कलेक्टर संकेत भोंडवे के भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यहां कलेक्टर पदस्थ होना है।खास बात यह है कि मुरैना, ग्वालियर और शिवपुरी कलेक्टर हाल ही में हुए उपद्रव एवं स्थानीय राजनीतिक विरोध के चलते बदले जा सकते हैं। 
ये बन सकते हैं कलेक्टर..
जिन आईएएस अफसरों को कलेक्टर बनाया जाना है, उनमें ज्ञानेश्वर पाटिल, लोकश जाटव, राजीव शर्मा, जीवी रश्मि, संजीव सिंह, शेखर वर्मा, अजय गंगवार, रविन्द्र सिंह, उर्मिला शुक्ला, वीरेन्द्र रावत,भगत कुलेश,स्वाति मीणा,आआर भोंसले,विकास नरवाल, राजेश कॉल, भरत यादव,नंदकुमारम, शिल्पा गुप्ता, वेद प्रकाश, राकेश सिंह, मंजू शर्मा, शैलवाला मार्टिन, अनुभा श्रीवास्तव, सुरभि गुप्ता, धनराजू एस,मनीष सिंह के नाम कलेक्टर बनने वाले अफसरों की सूची में शामिल हैं।साथ ही जिन कलेक्टरों को हटाया जाना है, उनमें भास्कर लक्षकार, इलैया राजा, तरुण राठी, शशांक मिश्रा को दूसरे जिले का कलेक्टर बनाया जा सकता है।शिवराज सरकार के चुनाव से पहले आखिरी तबादला नीति ला रही है।नीति लगभग तैयार हो चुकी है।सूत्र बताते हैं कि  नीति पुरानी ही रहेगी, लेकिन आंशिक संशोधन के साथ नई नीति लाई जाएगी। पिछली बार की तरह इस बार भी तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।सूत्र बताते हैं कि तबादला नीति अगले महीने आ सकती है।