संदीप मेहरा -विशेष संबाददाता 8871972050

पिपरिया-:आज उप जेल के बाहर जिला कांग्रेस अद्यक्ष पुष्पराज पटेल और प्रदेश महामंत्री सविता दिवान शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया हैं।दरअसल सोहागपुर में कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे।मामले में 2 दर्जन से ज्यादा कांग्रेसियों को पुलिस ने बाबई थाने में गिरफ्तार करके रखा था।जिनमें से 5 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को फिर जेल भेज दिया गया था।इन्ही कांग्रेसी नेताओं को छुड़ाने के लिए सैकड़ो कार्यकर्तायो ने पहले मंगलबारा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया उसके बाद में उप जेल परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया वही सविता दिवान और जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासन में तानाशाही चल रही हैं। अब बी जे पी का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा और और जिससे बौखला कर प्रदेश के मुखिया शिवराज अपनी आवाज उठाने वाले सभी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा उन्हें जेल में बंद कर अब वह दिन दूर नही जब जब कांग्रेस सरकार बीजेपी को उखाड़ फेंकेगी ओर 2018 के विधानसभा में कांग्रेस सरकार बनायेगी।