होशंगाबाद के पिपरिया पी जी कॉलेज में भृष्टाचार के

ख़िलाफ़ आमआदमी पार्टी ने मोर्चा

खोलते हुए । शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कि । प्रदेश कार्यकारणी सदश्य हर्षित शर्मा ने बताया कि शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया में पिछले सालो हुए निर्माण कार्यो में भारी अनियमितताएं सामने आई है।
सुचना के अधिकार 2006 के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार निम्न मामलो में भ्रष्टचार सामने आया है।

1)बिना निविदा प्रकाशन के निर्माण , मरम्मत कार्यो का ठेका दिया गया।

2)बिना किसी प्रशासनिक स्वीकृति के निर्माण कार्य करवाये गये।

3)बिना विज्ञापन प्रकाशन के अतिथि शिक्षको की भर्ती की गई।

4)जन भागीदारी समिति के मद से 30 शिक्षको को लगभग 72000 रूपए दिवाली का बोनस दिया गया। जो जनभागीदारी समिति के नियम अनुसार मान्य नहीं है।

5)पूर्व प्राचार्य के कार्यकाल के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा था। इसमें प्राचार्य की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते है की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कैसे लेख पाल के पद पर स्थापित किया गया।

6) बिना रोयल्टी के रेट /मिट्टी के बिल वाउचर उपलब्ध किये गये।

7) टाइल्स खरीदी में भी फर्जी बिल लगाये गये है।

8) टीन शेड लगाने के नाम पर हरे वृक्षों की कटाई की गई।

इस तरह से कई मामलो में कॉलेज प्रशासन पर सवाल खड़े होते है। आम आदमी पार्टी विकास विरोधी नहीं परन्तु जहाँ एक तरफ मध्य प्रदेश के मुखिया हर मंच से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और पारदर्शिता की बात कर रहे वही पिपरिया कॉलेज में विकास के नाम पर लीपा पोती की गई है।
करोड़ो के कार्य एवं खरीदी जनभागीदारी मद द्वारा की गई परंतु सुचना अधिकार के तेहत पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं हुई है केवल 31 लाख रूपए का लेख जोखा ही उपलब्ध किया गया है।
आम आदमी पार्टी ने इसकी शिकायत उच्च आयुक्त ,उच्च शिक्षा विभाग भोपाल से कर जल्द से जल्द कार्यवाही की माँग की गई है।।
अगर इस पर कोई कार्यवाही नहीं होती तो कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ आम आदमी पार्टी की छात्र युवा संघर्ष समिति अन्दोलन करने पर मजबूर होगी। साथ ही आम आदमी पार्टी ने कॉलेज में हो रहे व्यापक भृष्टाचार को लेकर आगामी छात्र संघ चुनाव में भी अपने केंडिडेट उतारने की बात कही है । प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के जिला संयोजक राजेश मालवीय, ग्रामीण जिला संयोजक पवन पटेल, आप किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य गेंदिलाल पटेल, छात्र समिति के अनुज अग्रवाल आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।