संदीप मेहरा -विशेष संबाददाता 8871972050

होशंगाबाद में साहित्य मनीषी पँ भवानीप्रसाद मिश्र की जयंती पर गुरुवार को पत्रकार भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्मदांचल पत्रकार संघ के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने राष्ट्रकवि भवानीप्रसाद मिश्र को याद किया। नर्मदांचल पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रशान्त दुबे ने कहा कि पत्रकारिता के चुनौतीपूर्ण इस दौर में आज साहित्यकार भवानीप्रसाद मिश्र जैसे मनीषियों की स्मृति हम पत्रकारों के लिए आत्मविश्वास की ऊर्जा देती है। संघ संयोजक प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि भवानी प्रसाद मिश्र की याद में संघ लगातार कार्यक्रम आयोजित करते रहा है। संरक्षक बलराम शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने भवानीप्रसाद मिश्र की जीवनी के संस्मरण सुनाए। पत्रकार लोकेश तिवारी, मुकेश भदौरिया, भावना विष्ट ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पत्रकार वर्षा श्रीवास्तव, भावना विष्ट को भवानीप्रसाद मिश्र सम्मान से सम्मानित किया गया।

आभार पत्रकार राजेश तिवारी ने माना। इस दौरान नर्मदांचल के कई पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद भिंड के दिवंगत पत्रकार संदीप शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। पत्रकार शर्मा की हत्या पर नर्मदांचल पत्रकार संघ ने आक्रोश जताया।