विशेष संबाददाता- संदीप मेहरा


पिपरिया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका पिपरिया द्वारा RNA स्कूल पिपरिया में निशुल्क सामूहिक कन्या विवाह/निकाह समारोह का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व नगरपालिका अध्यक्ष राजीव जयसवाल एवं कमलेश पाटीदार द्वारा किया गया
इस कार्यक्रम में कुल 55 जोड़ो ने अपना पंजीयन कराया था।जिसमे से 54 हिन्दू जोड़े द्वारा सात फेरे एवं 01 मुस्लिम जोड़े का निकाह किया गया ।जिसमे एक  दिव्याग   जोड़ा भी शामिल था                                              सभी दूल्हों की बारात गल्ला मंडी
प्रांगण भाजपा कार्यालय से होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शासकीय आर एन ए स्कूल में पहुँची।जहाँ विधिविधान से बारात का स्वागत सत्कार किया गया इसके पश्च्यात विवाह रस्म अदायगी की गई सभी जोड़ो को जनप्रतिनिधियो द्वारा वैवाहिक सुखद जीवन का आशीर्वाद , लड़की के खाते में 17000/-रुपये ,मोबाइल के लिए 3000/-एवं उपहार स्वरूप 5000 /-  का समान भेंट किया
गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक महोदय पिपरिया ठाकुर दास नागवंशी जी, जिला अध्यक्ष होशंगाबाद हरि शंकर जयसवाल, मंडल अध्यक्ष होशंगाबाद ,जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू, पिपरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता पुरविया,नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय, ,नगर मंडल अध्य्क्ष गोपालदास दुदानी, युवा मंडल अध्यक्ष सत्यम साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुलाब सिहं बैंकर,समस्त पार्षद गण पिपरिया एवं बीजेपी के समस्त पिपरिया इकाई के पधादिकरियो द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा ।