प्राकृतिक खेती से विश्व का नेतृत्व करेगा भारत: प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने 939 स्थानों पर किसान मोर्चा ने किये कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश ने किसानों को जीरो बजट पर प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने और उन्हें इसके तौर-तरीके सिखाने गुजरात के आणंद में आयोजित कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से मार्गदर्शन प्राप्त करने 939 स्थानों पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए कार्यक्रम किये । जिसमें कृषि उपज मंडी सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने भाग लिया ।

राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन को गुजरात के राज्यपाल माननीय आचार्य देवव्रत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। गुजरात में आयोजित तीन दिवसीय शिविर में पूरे देश के कृषि विशेषज्ञ एकत्रित हुए जिसमें उर्वरक खाद बीज से होने वाले नुकसान को प्राकृतिक खेती के माध्यम से कम करने के विषय पर गंभीर मंथन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि खेती के अलग अलग आयाम हों, फूड प्रोसेसिंग हो, प्राकृतिक खेती हो ये विषय 21वीं सदी में भारतीय कृषि का कायकल्प करने में बहुत मदद करेंगे। इस कॉन्क्लेव के दौरान यहां हज़ारों करोड़ रुपये के समझौते पर भी चर्चा हुई है। कृषि सेक्टर, खेती-किसानी के लिए आज का दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है। मैंने देशभर के किसान भाइयों से आग्रह किया था कि प्राकृतिक खेती के राष्ट्रीय सम्मेलन से जरूर जुड़ें। आज करीब-करीब 8 करोड़ किसान देश के हर कोने से टेक्नोलॉजी के माध्यम से हमारे साथ जुड़े हुए हैं। आजादी के अमृत महोत्सव में हमें अतीत के अवलोकन कर अनुभवों से सीख कर नए मार्ग बनाने की आवश्यकता है, आजादी का 100 वर्ष आवश्यकता नई चुनौती नहीं आवश्यकतानुसार तय किए जाएंगे किसान की आय दोगुना करने के लिए अनेक अनेक कदम उठाए गए हैं जिसमें सिंचाई नेटवर्क किसान रेल किसान सम्मान निधि जैसे निर्णय उन्नत देश के किसानों को संबल दिया है मत्स्य पालन सौर ऊर्जा मधुमक्खी पालन बायोफ्यूल जैसे वैकल्पिक माध्यम से किसान जुड़े हैं जिससे किसानों को कृषि में संसाधन एवं विकल्प मिले हैं रासायनिक उर्वरकों के उपयोग ने हरित क्रांति मैं अहम भूमिका निभाई है लेकिन अब बदलाव का समय है देश प्राकृतिक कृषि को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर भारत माता को रसायन मुक्त बनाना है।
मध्यप्रदेश में प्रदेश के सभी कृषि विकास केंद्रों 939 मंडलों पर कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। जिसमें प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थलों पर अपनी आमद दर्ज कराई प्रदेश के कृषि मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने सीहोर की कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम में कमल पटेल, प्रदेशाध्यक्ष चोधरी दर्शन सिंह जी, विधायक सुदेश राय, प्रदेश महामंत्री किसानमोर्चा पुरषोत्तम शर्मा प्रदेश सहकोषाध्यक्ष श्रीपाल राठौर , किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार, जिलाध्यक्ष किसानमोर्चा मानसिंह इलाही, जिला महामंत्री भाजपा राजकुमार गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम यादव , पूर्व जिलाध्यक्ष किसानमोर्चा लक्ष्मीनारायण वर्मा, एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे