पिपरिया शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया में अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं प्रस्तावित युवा नीति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज दिनांक 18.04.2023 को गीता रामायण एवं महाभारत के महात्म्या पर निबंध प्रतियोगिता एवं श्लोक पाठ का आयोजन स्मार्ट कक्ष में किया गया।

 

निबंध प्रतियोगिता में 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान प्रीति राजपूत बी. ए. प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान करन नामदेव, तृतीय स्थान साक्षी एम.ए.चतुर्थ सेमेस्टर ने प्राप्त किया एवं महिमा माडले बी. कॉम. प्रथम वर्ष, कंचन सोनी बी. ए. प्रथम वर्ष का प्रयास सराहनीय रहा। रामायण महाभारत एवं गीता पर आयोजित श्लोक पाठ प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं लय एवं सरसता के साथ विद्यार्थियों ने श्लोक एवं दोहो का वाचन किया। इसमें प्रथम स्थान पर मुस्कान भार्गव बी. ए. द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर नम्रता शुक्ला एम.ए.द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान पर रोशनी यादव एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर रही। निर्णायक मंडल ने डॉ. आर. आर. राठौर, डॉ. अनिता सेन एवं कु. खुशबू पगारे शामिल रही। इस कार्यक्रम में लगभग 50 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ए. के. राकेशिया कला संकाय प्रमुख डॉ. आर.जी. पटैल, कु. खुशबू पगारे उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता नामदेव ने किया।